यूरिक एसिड (Uric Acid)
यूरिक एसिड शरीर के सेल्स और हमारे आहार से बनता है। शरीर में यूरिक एसिड हमेशा होता है, यह यूरिन के जरिए शरीर से निकलता है। आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर कर देती है और यह यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगता है या किडनी फिल्टर नहीं कर पाती तो खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। जो हड्डियों के बीच में जमा हो कर दर्द पैदा करता है। यूरिक एसिड के बढ़ने को हाइपरयुरिसीमिया भी कहा जाता है। इससे गाउट नाम की बीमारी लग सकती है जिससे जोड़ों में दर्द उठता है। यह आपके खून और यूरिन को काफी एसिडिक भी बना सकता है।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से दूसरे अंगों पर बुरा असर पड़ता है। यूरिक एसिड की अधिकता से किडनी की बीमारी जैसे किडनी की पथरी और मोटापा जैसी कई समस्याएं हो सकती है। यूरिक एसिड बढ़ने पर ब्लड प्रेशर, थायराइड और डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी होता है।
यूरिक एसिड में वात एवं रक्त एक साथ प्रकुपित होते हैं। बढ़े हुए दूषित रक्त के द्वारा वायु का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। रुकी हुई वायु फिर से पूरी रक्त को दूषित कर देती है। यह दूषित रक्त धीरे-धीरे नीचे पैरों में इकट्ठा हो जाता है एवं वायु के साथ मिलकर वातरक्त रोग उत्पन्न होता है।
सामान्य तौर पर यूरिक एसिड महिलाओं में 2.6-6.0 mg/dl एवं पुरुषों में 3.4-7.0 mg/dl होना चाहिए। मूत्र में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ना अक्सर गाउट का संकेत देती है। गाउट में जोड़ों में पीड़ा व हाथ लगाने पर दर्द होने लगता है। इसमें पैरों की बड़ी अंगुलियों में सूजन व दर्द होने लगता है।
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
यूरिक एसिड का स्तर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक बढ़ता है। इसके अलावा यदि आप मांसाहारी हैं तो शाकाहारियों की तुलना में आपको यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा अधिक होता है। लोग ये मानते हैं कि आहार के कारण यूरिक एसिड बढ़ता है लेकिन इसके अलावा और भी कई कारण हैं-
- जब किसी कारणवश किडनी या गुर्दे खराब होने की वजह से फिल्ट्रेशन (Filteration) की क्षमता कम हो जाती है तो यूरिया, यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है जो परिणाम स्वरूप हड्डियों के बीच जमा हो जाता है।
- मूत्रवर्धक दवाएँ लेना
- अनुवांशिक समस्याएँ
- कैंसर जैसी बिमारियों में शरीर में कोशिकाओं के बढ़ने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है
- आहार में प्यूरिन ज्यादा होने की वजह से भी यूरिक एसिड ज्यादा बनता है।
- जो व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब पीते हैं उनका यूरिक एसिड भी बढ़ जाता है।
- शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा होने से भी यूरिक एसिड बढ़ जाता है।
- जिन व्यक्तियों को उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है, उनका यूरिक एसिड भी बढ़ जाता है।
- थायराइड की मात्रा जिन व्यक्तियों में ज्यादा या कम होती है उनका यूरिक एसिड बढ़ जाता है।
- यूरिक एसिड बढ़ने का कारण मोटापा भी माना जाता है।
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण
- जोड़ों में दर्द होना
- उठने-बैठने में परेशानी होना
- उंगलियों में सूजन आ जाना
- जोड़ों में गांठ की शिकायत होना
- पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द होता है जो कई बार असहनीय हो जाता है।
- पैर की एडियों में दर्द महसूस होता है। एक स्थान पर देर तक बैठने पर उठने में पैरों की एड़ियों में सहन न होने वाले दर्द होना, और कुछ समय बाद दर्द सामान्य हो जाना।
- पैरों, जोड़ों, अंगुलियों, गांठों में सूजन होना।
- यह रोग संधियों, विशेषतः छोटी संधियों से शुरू होता है। हाथ और पैर की अंगुलियों में या अंगूठे में तेज दर्द के साथ रोग शुरू होता है।
- यह दर्द प्रायः रात के समय होती है, रोगी को नींद नहीं आती है।
- अत्यधिक प्यास लगने की समस्या होने लगती है।
- शरीर में कम्पन होता है।
यूरिक एसिड कम करने के उपाय
आमतौर पर बीमारी के अलावा असंतुलित भोजन और जीवनशैली के कारण भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होती है। इसके लिए अपने जीवनशैली और आहार में कुछ बदलाव लाने पर यूरिक एसिड के लेवल को कुछ हद तक नियंत्रण में लाया जा सकता है।
- जिस व्यक्ति के यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होता है, वो अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को न खाएँ।
- यूरिक एसिड बढ़ने पर शुगर युक्त पेय पदार्थ (जिन में शुगर की मात्रा अधिक होती है) से परहेज करें।
- कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बाबंद फल, आइसक्रीम जैसे उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- पालक, मटर, बीन्स और मशरूम से परहेज करें।
- सेम जैसी फलियाँ ना खाए।
- बीयर और मादक पेय (alcoholic beverages) से परहेज करें।
- खमीर से बने खाद्य पदार्थ जैसे- ब्रेड आदि बेकरी उत्पाद का सेवन न करें।
- सभी प्रकार के फल यूरिक एसिड की समस्या में फायदेमंद होते हैं। चेरी नामक फ्रूट यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है। यह फ्रूट सूजन के साथ-साथ दर्द कम करने में भी मदद करता है।
- यूरिक एसिड की समस्या में सभी प्रकार की सब्जियाँ खा सकते हैं।
- यूरिक एसिड से ग्रसित को सभी प्रकार के सूखे मेवे खिलाने चाहिए।
- साबुत अनाज में ओट्स, ब्राउन राइस और जौ खाएँ।
- कॉफी, चाय और ग्रीन-टी का सेवन करें।
- नींबू पानी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। जिनका यूरिक एसिड बढ़ गया हो उनके लिए यह रामबाण है। नींबू में विटामिन-सी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह एसिडिक प्रभाव पैदा करता है जिसके कारण यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है। सुबह उठकर गुनगुने पानी के एक गिलास में नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें।
- बेकिंग सोडा यूरिक एसिड को कम करने की रामबाण दवा है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा घोलकर दो सप्ताह तक सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है।
- सेब ही नहीं बल्कि सेब का सिरका भी कईं बिमारियों को दूर करने में प्रयुक्त होता है। एक गिलास पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। दो सप्ताह तक इसका निरन्तर सेवन करें। ऐसा करने से यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है।
- अजवायन का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसका प्रयोग खाना पकाते वक्त भी किया जा सकता है।
- बथुआ के पत्तों का जूस निकालकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इस जूस को पीने के बाद दो घण्टे तक कुछ भी न खाएँ। एक सप्ताह तक इस जूस का सेवन करने से यूरिक एसिड का सामान्य हो जाता है।
- शरीर को हाइड्रेट रखकर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। शरीर में पानी का उचित स्तर यूरिक एसिड को बाहर निकालने के लिए जरूरी होता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए।
- जैतून के तेल या ऑलिव ऑयल में बना आहार, शरीर के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन-ई आदि पोषक तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करते हैं।
- अलसी के बीज खाने से भी यूरिक एसिड कम होता है। इसके लिए भोजन के आधे घण्टे बाद अलसी के बीज को चबाकर खाएं।
- आंवला यूरिक एसिड की रामबाण दवा है। आंवले का रस एलोवेरा जूस में मिलाकर पिएं। इससे फायदा होता है।
- एक कच्चा पपीता लेकर उसको बीच से काटकर बीजों को अलग कर लें। अब इसको 2 लीटर पानी में 5 मिनट के लिए उबाल लें। इस पानी को ठण्डा करके छान लें और फिर दिन में 2 से 3 बार पिएँ।
- यूरिक एसिड का इलाज करने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल लाभ देता है। नारियल पानी का प्रतिदिन सेवन करने से यूरिक एसिड घटाने में मदद मिलती है।
- यूरिक एसिड की आयुर्वेिदक दवा इलायची है। दो से तीन छोटी इलायची लें और उसको पानी के साथ मिलाकर खाएँ। ऐसा करने से यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है।
- यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने और कम करने के लिए प्याज का सेवन करें।
Very nice
ReplyDeleteThank u
DeleteAmazing Facts shared. Great details about Uric Acid. Very very informative.
ReplyDelete