माँसपेशीय निदान (Muscles Diagnosis)

निदान कैसे करें?(How to Diagnose the Disease?)

(1) उम्र के अनुसार निदान (Diagnosis as per Age Factor)

(2) माँसपेशीय निदान (Muscles Diagnosis)

(3) समय के आधार पर निदान (Time Diagnosis)

(4) मौसम के आधार पर निदान (Seasonal Diagnosis)

(5) यिन-यांग के सिद्धान्त के आधार पर निदान (Diagnosis on Yin-Yang Principle Basis)

(6) शरीर तंत्र के आधार पर निदान (Diagnosis as per Body System)

(7) चेहरे के आधार पर निदान (Face Diagnosis)

(8) रंगों द्वारा निदान (Diagnose by Colour)

(9) सूँघकर निदान (Diagnose by Smell)

(10) स्वाद के आधार पर निदान (Diagnose by Taste)

(11) आवाज के आधार पर निदान (Diagnose by Sound)

(12) आँखों को देखकर निदान  (Functional Eye Diagnose)

(13) हाथों की जाँच करके निदान (Diagnose by Hand)

(14) शरीर संरचना को देखकर निदान (Diagnose by Observation of Body Constitution)

(15) जीभ देखकर निदान (Diagnose by Tongue)

2. मांसपेशीय निदान (Muscles Diagnose)

मनुष्य के शरीर के किसी भी अंग की ऊर्जा की कमी या आधिक्य का निदान माँसपेशीय तंत्र के आधार पर भी किया जा सकता है। शरीर के किसी भी अंग की बीमारी का कारण उससे सम्बन्धित मेरिडियन की ऊर्जा का आधिक्य या उसकी ऊर्जा की कमी हो सकता है। मसल (Muscle) मेरिडियन का एक भौतिक अस्तित्व है। मसल मेरिडियन का फैलाव हाथ या पैर में होता है। 

मसल मेरिडियन निदान एक भौतिक निदान है। इसके द्वारा यह ज्ञात किया जाता है कि सम्बन्धित अंग की ऊर्जा अधिक है या कम है। इसमें दर्द की मात्रा को हाथ व पैर की अंगुलियों को खींचकर, अंगुलियों को आगे की तरफ झुकाकर या पीछे की तरफ मोड़कर नापा जाता है। सभी 12 मेरिडियन हाथ व पैर की अलग-अलग अंगुलियों पर स्थित हैं। इस प्रकार के निदान की सफलता दर करीब 70% है। कुल 12 मेरिडियन में से 6 मेरिडियन हाथ पर तथा 6 मेरिडियन पैर पर स्थित हैं। 

हाथ पर मसल्स मेरिडियन द्वारा निदान (Muscles Meridian Diagnose In Hand)

यदि सम्बन्धित मेरिडियन की अँगुली को विपरीत दिशा में झुकाने से मरीज को दर्द का अहसास होता है तो यह कहा जायेगा कि उस विशेष मेरिडियन की ऊर्जा अधिक (Excessive) है। यदि सम्बन्धित मेरिडियन की अंगुली को उसकी स्थिति की समान दिशा में झुकाया जाता है और मरीज को दर्द का अहसास होता है तो यह कहा जायेगा कि उस मेरिडियन विशेष की ऊर्जा कम (Deficient) हैं।

पैर पर मसल्स मेरिडियन द्वारा निदान (Muscles Meridian Diagnose at Foot)  

हाथ पर मसल मेरिडियन निदान के विपरीत यदि सम्बन्धित मेरिडियन की पैर की अँगली को विपरीत दिशा (Opposite Side) खींचा या झुकाया जाता है और मरीज को दर्द का अहसास होता है तो यह समझा जायेगा कि सम्बन्धित मेरिडियन की ऊर्जा कम (Deficient) है। यदि सम्बन्धित मेरिडियन की पैर की अंगुली को समान दिशा की ओर (Same Side) खींचा या झुकाया ज है और मरीज को दर्द का अहसास होता है तो यह माना जायेगा कि सम्बन्धित मेरिडियन की ऊर्जा अधिक (Excessive) है।

Comments

Most popular

यूरिक एसिड (Uric Acid)

Hemetite (Crystal Healing)